
Omelette recipe:दोस्तों जैसे कि आपको पता है की सुबह का नाश्ता हमेशा healthy होना चाहिए जिससे पुरे दिन हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहे और अगर ये हेल्दी के साथ साथ स्वादिष्ट भी हो तो आपका पूरा दिन ही बहुत मजेदार बन जाता | आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी Fried potatoes Omelette के बताने जा रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हैं और इसे बनाने में सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगता है.
आवश्यक सामग्री-
- एक बारीक कटा हुआ आलू
- तीन अंडे
- एक बारीक कटा हुआ प्याज
- एक बारीक कटा हुआ टमाटर
- नमक स्वाद अनुसार
- आधा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- दो बारीक कटी हुई हरी मिर्ची
- हल्दी पाउडर एक चोथाई
- भूना हुआ जीरा एक चौथाई
बनाने की विधि- How to make fried potato Omelette
fried potato Omelette बनाने के लिए पहले पैन में 2 चम्मच तेल डालकर उसे गरम होने दे,फिर उसमे बारीक कटा हुआ आलू दाल दे और उसे 2 से 3 मिनट तक फ्राई कर ले. अब उसी में बारीक कटा हुआ प्याज डाल दे और साथ ही हल्दी पाउडर डालकर उसे भी 2 मिनट के लिए भून लें और एक प्लेट में निकाल ले|

अब एक दुसरे बाउल में 3 अंडो को फोड़ ले और उसमे नमक,चिल्ली फ्लिक्स, बारीक़ कटा हुआ टमाटर,जीरा पाउडर और जो आलू की सामग्री बनाई उसे डाल दे और मिक्स करले. अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डाले और उसे गरम करले , इसके बाद आलू और अंडे के मिश्रण को पैन में डाल दें, चम्मच की मदद से आलू को अच्छे से फैला दे और कम आंच पर इसे 2 मिनट के लिए पका लें. 2 मिनट के बाद इसे पलट दे और दूसरी साइड से धीमी आंच पर इसे 2 मिनट पकाएं और फिर fried potato Omelette को प्लेट में सर्व करें | और अपने Healthy & testy breakfast को एन्जॉय करें |